ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

Nagpur Violence: नागपुर में औरंगजेब की कब्र को लेकर भड़की हिंसा, 20 लोग घायल, दर्जनों गाड़ियां खाक, कई इलाकों में लगा कर्फ्यू

Nagpur Violence: महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार रात को औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए विवाद के बाद हिंसा भड़क उठी। इस हिंसक झड़प में करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 15 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

Nagpur Violence
नागपुर में औरंगजेब की कब्र को लेकर भड़की हिंसा
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Nagpur Violence: महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार रात औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए विवाद के बाद हिंसा भड़क उठी। इस हिंसक झड़प में करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 15 पुलिसकर्मी शामिल हैं।  जानकारी के अनुसार, उग्र भीड़ ने करीब 25 बाइकों और 3 कारों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में अब तक 17 लोगों को हिरासत में लिया है और शहर में कर्फ्यू लगा दिया है।


बताया जा रहा है कि समुदाय विशेष के लोगों ने मजहबी नारेबाजी कर लोगों के घरों पर पथराव किया और कई गाड़ियों को जला डाला। सोमवार रात भड़की हिंसा के बाद अब हालात काबू में हैं। सिचुएशन को कंट्रोल करने के लिए नागपुर देहात से भी एक्सट्रा फोर्स नागपुर शहर में बुलाई गई है। साथ ही केंद्रीय पुलिस बलों की भी शहर में तैनाती की गई है। नागपुर के पुलिस आयुक्त रविंदर सिंघल ने लोगों को आश्वासन दिया कि हिंसा नियंत्रण में है और स्थिति अब शांतिपूर्ण है। इलाके में धारा 163 लागू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है।


औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर तनाव के बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत नागपुर शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। महाराष्ट्र पुलिस की एक आधिकारिक अधिसूचना में इस संबंध में जानकारी दी गई है। नागपुर पुलिस आयुक्त रविन्द्र कुमार सिंघल द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रतिबंध अगले आदेश तक लागू रहेंगे। कर्फ्यू कोतवाली, गणेशपेठ, तहसील, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरानगर और कपिलनगर पुलिस थाना सीमाओं पर लागू किया गया है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता