ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में एक बार फिर दिल्ली में उग्र प्रदर्शन, गाड़ियों में लगाई आग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

DELHI: नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में एक बार फिर दिल्ली में प्रदर्शन के नाम पर उपद्रव हुआ है. प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली गेट के पास कार में आग लगा दिया है. पुलिस प्रदर्शनकारि

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में एक बार फिर दिल्ली में प्रदर्शन के नाम पर उपद्रव हुआ है. प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली गेट के पास कार में आग लगा दिया है. पुलिस प्रदर्शनकारियों को कंट्रोल में करने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया है. प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया हैं. 

कई मेट्रो स्टेशन बंद

नागरिकता संशोधन बिल के विरोध के कारण दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है. सुबह से ही दिल्ली के जामा मस्जिद के पास हजारों की संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे थे जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर भारी संख्या में भीड़ जुट गई थी. यहां से भीम आर्मी जुलूस निकालने वाली थी लेकिन पुलिस ने जुलूस निकालने की इज्जात नहीं दी थी. 

12 थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू

सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के 14 में से 12 थाना क्षेत्रों में धारा 144 लाग दिया गया है. सड़कों पर सीआरपीएफ और रैपिड एक्शन फोर्स की 10 कंपनियां पूर्वोत्तर दिल्ली में तैनात की गई हैं. कई जगहों पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है.  गुरुवार को यूपी के लखनऊ में भी प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन के दौरान जमकर उपद्रव किया था. कई पुलिस चौकी में आग लगा दी थी. कई ओबी वैन समेत बसों को आगे के हवाले कर दिया था.  बता दें कि नागरिकता संशोधन बिल का असम, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मिजोरम समेत कई राज्यों में विरोध हो रहा है. इसको लेकर कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हो रहा है.