ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

नेफ्यू रियो आज लेंगे नागालैंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी और शाह रहेंगे मौजूद

DESK: नागालैंड की सत्ता में लगातार दूसरी बार बीजेपी और एनडीपीपी की वापसी हुई है। दिग्गज नेफ्यू रियो ने सोमवार की शाम सरकार बनाने का दावा पेश किया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क

नेफ्यू रियो आज लेंगे नागालैंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी और शाह रहेंगे मौजूद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: नागालैंड की सत्ता में लगातार दूसरी बार बीजेपी और एनडीपीपी की वापसी हुई है। दिग्गज नेफ्यू रियो ने सोमवार की शाम सरकार बनाने का दावा पेश किया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नेफ्यू रियो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।


दरअसल, बीते 27 फरवरी को नागालैंज में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी और दो मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे। एनडीपीपी और बीजेपी ने विधानसभा की 60 के लिए 40-20 के फॉर्मूले पर चुनाव लड़ा था। बीजेपी और एनडीपीपी की लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी हुई है। चुनाव में एनडीपीपी ने 25 और बीजेपी ने 12 सीटों पर जीत दर्ज किया था। सोमवार की शाम नेफ्यू रियो ने राज्यपाल ला गणेशन से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा किया था।


आज दोपहर डेढ़ बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कैपिटल कल्चरल हॉल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में होगा। बीजेपी ने यहां सर्वसम्मति से यानथुंगो पैटन को विधायक दल का नेता चुना है, पैटन नागालैंड के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। 

टैग्स