ब्रेकिंग
डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज

नदी में पलटी SDRF टीम की नाव, तीन जवानों की मौत; शवों को निकालने पहुंची थी टीम

DESK : खबर अहमदनगर स्थित सुगांव से है जहां SDRF की रेस्क्यू टीम की नाव के पलट गई और 3 लोगो की प्रवरा नदी में डूबने की सूचना है। यह नाव नदी मे दो लोगो के शवों की तलाश करन

नदी में पलटी SDRF टीम की नाव, तीन जवानों की मौत; शवों को निकालने पहुंची थी टीम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : खबर अहमदनगर स्थित सुगांव से है जहां SDRF की रेस्क्यू टीम की नाव के पलट गई  और 3 लोगो की प्रवरा नदी में डूबने की सूचना है। यह नाव नदी मे दो लोगो के शवों की तलाश करने गई थी। पुलिस ने जानकारी दी है कि नाव में सवार तीन लोग डूब गए है और सभी की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व राजस्व मंत्री बालासाहब थोरात मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक मृत जवानों के नाम प्रकाश शिंदे, वैभव वाघ, राहुल पावरा हैं। 


दरअसल, महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में आकोले तहसील के सुगांव गांव के पास गुरुवार सुबह प्रवरा नदी में एसडीआरएफ टीम की नाव पलट गई। जिससे एसडीआरएफ के 03 जवानों की डूबने से मौत हो गई। नाव पर सवार एक जवान और एक स्थानीय नागरिक लापता हैं। गोताखोर दोनों की तलाश कर रहे हैं।एसडीआरएफ के अधिकारी शैलेश कुमार हिंगे ने बताया कि, इससे पहले प्रवरा नदी में सुगांव गांव के पास  दो लोग डूब गए थे। इन दोनों में से एक का शव निकाल लिया गया था। जबकि आज सुबह से एसडीआरएफ की टीम दूसरे व्यक्ति की तलाश कर रही थी।


वहीं, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि इस हादसे में एसडीआरएफ टीम के तीन सदस्यों की मौत हो गई है। एसडीआरएफ की टीम के 4 जवान और एक स्थानीय नागरिक नाव पर सवार थे। अचानक नाव पलटने से पांच लोग डूब गए। इनमें से तीन जवानों का शव नदी से बरामद कर लिया गया है। मौके पर एक जवान और एक स्थानीय शख्स और बुधवार को डूबे व्यक्ति की तलाश जारी है।