ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

मुस्लिम धर्म छोड़कर हिन्दू बने वसीम रिजवी, मिल गया नया नाम, सनातन धर्म को लेकर कह दी बड़ी बात

DESK : लगातार अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे वसीम रिजवी ने हिन्दू धर्म अपना लिया है. पिछले काफी वक्त से वो ऐसे बयान देते आए हैं जिन्हें इस्लाम विरोधी और मुस्लिम विरोधी माना गय

मुस्लिम धर्म छोड़कर हिन्दू बने वसीम रिजवी, मिल गया नया नाम, सनातन धर्म को लेकर कह दी बड़ी बात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : लगातार अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे वसीम रिजवी ने हिन्दू धर्म अपना लिया है. पिछले काफी वक्त से वो ऐसे बयान देते आए हैं जिन्हें इस्लाम विरोधी और मुस्लिम विरोधी माना गया. मुस्लिम समाज ने इसको लेकर उनकी काफी आलोचना भी की है. सोमवार को गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद ने वसीम रिजवी को हिन्दू धर्म में शामिल कराया. इसके बाद जितेंद्र नारायण त्यागी यानी वसीम मंदिर में नजर आए. यहां वो भगवा धारण करके हाथ जोड़े भगवान की पूजा कर रहे थें.


इस्लाम छोड़कर हिन्दू बनने के बाद जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी (वसीम रिजवी) ने कहा कि धर्म परिवर्तन की यहां कोई बात नहीं है, जब मुझे इस्लाम से निकाल दिया गया तो फिर यह मेरी मर्जी है कि मैं कौन सा धर्म स्वीकार करूँ. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म दुनिया का सबसे पहला धर्म है. जितनी अच्छाइयां इस धर्म में पाई जाती है उतनी अच्छाइयां किसी दूसरे धर्म में नहीं पाई जाती है.उन्होंने यह भी कहा कि इस्लाम को हम धर्म ही नहीं समझते. 


आपको बता दें कि वसीम रिजवी ने एक किताब भी लिखी है जो इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के ऊपर है. इस किताब में भी उन्होंने इस्लाम धर्म और पैगंबर को लेकर ऐसी टिप्पणियां की हैं जिनकी काफी आलोचना की गई. यहां तक कि वसीम रिजवी इस्लाम में सुधार की मांग भी कर चुके हैं. वहीं कुरान से 26 आयतें हटाने की याचिका उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी.

टैग्स