ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦गांधी मैदान में 90 फीट के रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पटना✦मुंगेर के पोलो मैदान में होगा रावण वध, 40 फीट का रावण और 30 फीट के कुंभकरण-मेघनाद के पुतले बने आकर्षण का केंद्र ✦सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां✦दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण! लंका नरेश को दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूंघट, दशानन के माथे पर क्यो है गधे का सिर जानिये?✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦गांधी मैदान में 90 फीट के रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पटना✦मुंगेर के पोलो मैदान में होगा रावण वध, 40 फीट का रावण और 30 फीट के कुंभकरण-मेघनाद के पुतले बने आकर्षण का केंद्र ✦सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां✦दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण! लंका नरेश को दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूंघट, दशानन के माथे पर क्यो है गधे का सिर जानिये?

मुसलमानों की सुरक्षा की गारंटी हैं शाहनवाज, नीतीश कैबिनेट में शामिल होने के बाद दिया सबसे बड़ा बयान

DESK : हाल ही में नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए BJP नेता और मंत्री शाहनवाज हुसैन इन दिनों राजस्थान दौरे पर हैं। राजस्थान के अजमेर शरीफ में उन्होंने चादरपोशी भी की और

मुसलमानों की सुरक्षा की गारंटी हैं शाहनवाज, नीतीश कैबिनेट में शामिल होने के बाद दिया सबसे बड़ा बयान
Santosh Singh
3 मिनट


DESK : हाल ही में नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए BJP नेता और मंत्री शाहनवाज हुसैन इन दिनों राजस्थान दौरे पर हैं। राजस्थान के अजमेर शरीफ में उन्होंने चादरपोशी भी की और देश में अमन चैन व भाईचारे के लिए दुआएं मांगी। भारतीय राजनीति में मुसलमानों की भूमिका को लेकर मीडिया के सवाल पर उदयपुर में शाहनवाज हुसैन में बड़ा बयान दिया। बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश में मुसलमान पूरी तरह सुरक्षित हैं और अगर किसी को असुरक्षा महसूस होती है तो इसकी जानकारी मुझे दें। मैं खुद उसकी सुरक्षा की गारंटी दूंगा। शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि भारत मुसलमानों के लिए सबसे सुरक्षित देश है और हर मुसलमान को मैं सुरक्षा की गारंटी दे सकता हूं।

शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि अगर भारत में रहने के बाद भी कोई मुसलमान असुरक्षित महसूस करता है तो वह उनके संज्ञान में ले आए उस उस मुसलमानों की सुरक्षा की गारंटी वे स्वयं देंगे। शाहनवाज ने कहा है कि हिंदुस्तान से अच्छा देश हिंदू से अच्छा दोस्त और मोदी से अच्छा नेता मुसलमानों को नहीं मिल सकता। शाहनवाज हुसैन ने यह भी कहा कि इस्लामिक देशों में मुसलमानों की स्थिति अच्छी नहीं है।

एक निजी कार्यक्रम में उदयपुर पहुंचे शाहनवाज हुसैन ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं उन्होंने भरोसा जताया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के अंदर उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर यही है। हालांकि यह काम बेहद चुनौतीपूर्ण है लेकिन हम हमेशा कठिन काम को करने का लक्ष्य लेकर चलते हैं। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक कमल खिलाने की जिम्मेदारी थी और उन्होंने कश्मीर घाटी में भी कमल खिला कर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।

किसान आंदोलन को शाहनवाज हुसैन ने गैर जिम्मेदाराना करार दिया और यहां तक कह डाला कि किसान आंदोलन के नाम पर केवल हुडदंग हो रहा है इसमें कहीं भी किसान शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों से कोई दुश्मनी नहीं है देश को बदनाम करने वाली ताकत इस साजिश में लगी हुई है।

टैग्स