ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

हॉस्पिटल के 26 नर्स और 3 डॉक्टर निकले कोरोना पॉजिटिव, बाकी 270 कर्मचारियों की हो रही जांच

MUMBAI: वॉकहार्ट हॉस्पिटल के कर्मी ही कोरोना के शिकार हो गए है. इस हॉस्पिटल में काम करने वाले 26 नर्स और 3 डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. हॉस्पिटल के बाकी 270 कर्मचारियों

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI: वॉकहार्ट हॉस्पिटल के कर्मी ही कोरोना के शिकार हो गए है. इस हॉस्पिटल में काम करने वाले 26 नर्स और 3 डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. हॉस्पिटल के बाकी 270 कर्मचारियों की जांच जारी है. जिसके बाद हड़कंप मच गया है. यह हॉस्पिटल मुंबई सेंट्रल में है. 

नए मरीजों के भर्ती पर रोक

डॉक्टर और नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इस हॉस्पिटल में आने वाले नए मरीजों के भर्ती पर रोक लगा दिया गया है. इस हॉस्पिटल को अब क्वॉरेंटाइन एरिया घोषित कर दिया गया है. जिनकी रिपोर्ट आई वह फिलहाल इस हॉस्पिटल में ही मौजूद है. 

जांच टीम गठित

हॉस्पिटल में कोरोना वायरल फैलने के बाद प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया है. मुंबई आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि हॉस्पिटल में कैसे इतने ज्यादा लोगों में संक्रमण फैल गया. सभी को सावधानी बरतनी चाहिए थी. इसकी जांच के लिए टीम गठित की गई है. इसके अलावे महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के एक हॉस्पिटल की नर्स की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है. जिसके बाद सभी स्टाफ का टेस्ट कराया जा रहा है. बता दें कि महाराष्ट्र आज नए 33 नए मरीज सामने आए है. कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 781 तक पहुंच गई. अब तक महाराष्ट्र में 46 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है. 

टैग्स