ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर

मुंबई में 22 फीट ऊंची गणपति की प्रतिमा गिरी, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 घायल

मुंबई के भूलेश्वर में गणपति प्रतिमा के आगमन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरने से 2 लोगों की मौत और 5 लोग घायल हो गये हैं।

महाराष्ट्र न्यूज
पंडाल से 50-60 मीटर पहले हुआ हादसा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

महाराष्ट्र: मुंबई के भूलेश्वर इलाके में गणपति प्रतिमा के आगमन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करीब 22 फीट ऊंची ‘भूलेश्वरचा राजा’ की गणपति प्रतिमा अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पंडाल से 50-60 मीटर पहले हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, गणपति प्रतिमा को भायखला से भूलेश्वर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान शनिवार रात करीब 9:51 बजे बलराम मर्चेंट रोड, कबूतरखाना और जय अंबे चौक के पास प्रतिमा गिर गई। यह जगह पंडाल से करीब 50-60 मीटर पहले बताई जा रही है। शुरुआती जांच में सड़क पर किसी बड़े गड्ढे की जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल प्रतिमा का संतुलन बिगड़ना हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है।


हादसे में 2 की मौत, 5 घायल

प्रतिमा गिरने से कुल सात लोग प्रभावित हुए। इनमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) के रूप में हुई है। घायलों में वैभव घेनंद (38), पवन चौरसिया (25), लावण्या गनेर (5), दिव्या गनेर (7) और कुणाल काशिद (26) शामिल हैं। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।


मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम

हादसे की सूचना मिलते ही बीएमसी फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, 108 एंबुलेंस और बीएमसी वार्ड स्टाफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य के साथ घटना की जांच शुरू कर दी गई है।


मुंबई में 10 हजार से ज्यादा गणेश मंडल

बता दें कि इस साल महाराष्ट्र में गणेशोत्सव 14 सितंबर से शुरू होगा। मुंबई में 10 हजार से ज्यादा गणेश मंडल हैं, जबकि करीब 2,500 मंडलों ने 10 दिन के उत्सव के लिए अनुमति ली है। पूरे महाराष्ट्र में इस बार करीब 28 लाख गणेश प्रतिमाएं स्थापित किए जाने का अनुमान है। गणेश पंडालों की अनुमति के लिए ऑनलाइन सिंगल-विंडो सिस्टम शुरू किया गया है। 

टैग्स