ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बाहुबली विधायक के दोनों बेटे अपराधी घोषित, पुलिस ने रखा दोनों पर इनाम

DESK: यूपी के योगी सरकार ने यूपी के बाहुबलियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है. कई अवैध संपत्ति जब्त और ध्वस्त करने के बाद गैंगस्टर और मऊ से बीएसपी बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी

बाहुबली विधायक के दोनों बेटे अपराधी घोषित, पुलिस ने रखा दोनों पर इनाम
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: यूपी के योगी सरकार ने यूपी के बाहुबलियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है. कई अवैध संपत्ति जब्त और ध्वस्त करने के बाद गैंगस्टर और मऊ से बीएसपी बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने मुख्तार के दोनों बेटों को इनामी अपराधी घोषित कर दिया है. 

इसको भी पढ़ें: शादी के 17 दिन के बाद दुल्हन ने बच्चे को दिया जन्म, प्रेमी को बचाने के लिए पिता-भाई समेत 10 पर कराया गैंगरेप का केस

दोनों बेटों पर रखा गया इनाम

पुलिस कमिश्नर की ओर बताया गया है कि मुख़्तार अंसारी के बेटे उमर और अब्बास पर 25-25 हज़ार का इनाम घोषित किया गया है. पिता की तरह दोनों बेटों पर भी कुछ दिन पहले अवैध कब्जे के मामले में एफआईआर हुई थी. लखनऊ में उनके अवैध कब्जे वाली 2 आलीशान भवनों को पुलिस और प्रशासन ने गिरा दिया था. दोनों बेटों के खिलाफ भी कई मामले दर्ज है. 

मुख्तार की पत्नी और भाईयों पर गैंगस्टर एक्ट

मुख्तार अंसारी की पत्नी पर आफसा अंसारी और साले सरजील रजा और अनवर शहजाद पर भी पुलिस ने करोड़ों रुपए के अवैध जमीन कब्जा करने के मामले में गैंगस्टर एक्ट मामला दर्ज किया है. योगी सरकार ने मुख्तार अंसारी के होने वाले आय पर भी कार्रवाई की है. पुलिस ने वाराणसी जोन के अलग-अलग जिलों में प्रतिबंधित मछली कारोबार, स्टोरेज, गिरोह बनाकर वसूली, कोयला कारोबार, बूचड़खाना समेत अन्य अवैध धंधों पर अंकुश लगा दिया है. इस कारोबार से मुख्तार को 33 करोड़ रुपए सलाना इनकम होता था. 

टैग्स