ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

विकास दुबे के बाद UP एसटीएफ ने राकेश पांडेय को मार गिराया, MLA कृष्णानंद राय हत्याकांड का शूटर अंसारी गैंग से जुड़ा था

DESK: डॉन मुख्तार अंसारी के करीबी और शूटर को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया गया है. इसने बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय को एके 47 से भून डाला था. इस दौरान विधायक समेत सात लोग

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: डॉन मुख्तार अंसारी के करीबी और शूटर को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया गया है. इसने बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय को एके 47 से भून डाला था. इस दौरान विधायक समेत सात लोग मारे गए थे. पुलिस ने शूटर राकेश पांडेय पर एक लाख रुपए का इनाम भी रखा था. 

बताया जा रहा है कि यह एनकाउंटर लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में हुआ है. राकेश पांडेय माफिया डॉन मुख़्तार अंसारी और बागपत जेल में मारे गए मुन्ना बजरंगी का करीबी था. आईजी एसटीएफ अमिताभ यश ने एनकाउंटर में राकेश पांडे के मारे जाने की पुष्टि की है.

कार से भाग रहा था

एनकाउंटर के बारे में एसएसपी एसटीएफ सुधीर सिंह ने बताया कि वाराणसी और मुख्यालय की एसटीएफ टीम के साथ एनकाउंटर हुआ. राकेश पांडेय इनोवा कार में सवार पांच अपने साथियों के साथ भाग रहा था. भागने के दौरान उसकी कार पेड़ से टकरा गई. बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगे. इस दौरान जवाबी कार्रवाई में राकेश को गोली लगी और उससे हॉस्पिटल लाया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बाकी चार फरार हो गए.