ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मुकेश सहनी को मांगनी होगी बीजेपी से माफी और कहना होगा योगी जिंदाबाद

DESK : उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है. खवारों की माने तो यूपी में मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी भी अपनी किस्मत आजमाने वाली है. पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने यूपी

मुकेश सहनी को मांगनी होगी बीजेपी से माफी और कहना होगा योगी जिंदाबाद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है. खवारों की माने तो यूपी में मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी भी अपनी किस्मत आजमाने वाली है. पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने यूपी की 165 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान पहले ही कर दिया है. बिहार के पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी बिहार में तो एनडीए के साथ हैं पर यूपी में उनकी बीजेपी से बात नहीं बन पा रही है. बताया जा रहा है कि अब भाजपा और सहनी आमने-सामने हो गए हैं.


आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद के अनुकंपा वाले बयान का जवाब देने के बाद सहनी को सांसद ने फिर से निशाने पर लिया है. सांसद अजय निषाद ने कहा है कि मुकेश सहनी को हमारे साथ रहना है तो बीजेपी से मांफी मांगनी पड़ेगी. इसके साथ यूपी के सीएम का अपमान करने का आरोप लगाते हुए सांसद ने योगी जिंदाबाद कहने की भी शर्त रख दी है.


आज पत्रकारों से बात करते हुए बिहार के मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट के सांसद अजय निषाद ने कहा कि यूपी में योगी के खिलाफ सहनी को चुनाव लड़ने का ऐलान नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि दो-दो बार चुनाव हारने के बाद भाजपा ने सहनी को एमएलसी बनाया साथ ही मंत्री का पद भी दिया. उन्होंने कहा कि बिहार में योगी जिंदाबाद और यूपी में योगी मुर्दाबाद नहीं चलेगा. सांसद अजय निषाद ने कहा कि सहनी को भाजपा से माफी मांगनी होगी और साथ ही योगी जिंदाबाद भी कहना होगा. सांसद ने यह भी कहा कि किसी के आने या जाने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.

टैग्स