ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मुकेश अंबानी और आनंद महिंद्रा को कैब बुक करने की नौबत क्यों आई? जानिए..

DESK: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा को अमेरिका में कैब बुक करने की नौबत आ गयी। यह सुनकर हर कोई आश्चर्य चकित है। यह चर्चा

मुकेश अंबानी और आनंद महिंद्रा को कैब बुक करने की नौबत क्यों आई? जानिए..
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा को अमेरिका में कैब बुक करने की नौबत आ गयी। यह सुनकर हर कोई आश्चर्य चकित है। यह चर्चा होने लगी कि इतने बड़े उद्योगपति को आखिर कैब बुक करने की नौबत क्यों आ गयी?  


दरअसल अमेरिकी दौरे के दौरान पीएम मोदी के साथ डिनर और मीटिंग में शामिल होने के लिए दोनों उद्योगपति पहुंचे थे। हैंडशेक मीटिंग के बाद आनंद महिंद्रा मुकेश अंबानी और अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ कॉमर्स वृंदा कपूर से बीतचीत कर रहे थे तभी इसी बीच उनकी शटल बस छूट गयी। इसके बाद उन्होंने कैब बुक करने का फैसला लिया। 


वे कैब बुक करने ही वाले थे कि तभी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स मिल गई। भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक सुनीता विलियम्स ने मुकेश अंबानी, आनंद महिंद्रा और वृंदा कपूर को लिफ्ट दी। इसे वांशिंगटन मोमेंट बताते हुए आनंद महिन्द्रा ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें उनके साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और वृंदा कपूर नजर आ रही है। 


बता दें कि देश के बड़े उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आनंद महिंद्रा आए दिन कोई न कोई वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने यह फोटो भी पोस्ट किया है जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी नजर आ रहे हैं। आनंद महिंद्रा ने बताया कि क्यों दुनिया के दो अमीर लोगों को कैब बुक करने के लिए मजबूर होना पड़ गया।

टैग्स