ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

Red Table-Top Highway: यहां बना देश का पहला ‘रेड कार्पेट’ हाईवे, जानिए क्यों बिछाए गए लाल रंग के ब्लॉक

Red Table-Top Highway: देश में हाईवेमैन के नाम से मशहूर केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक और अनोखा प्रयोग किया है। तस्वीरें देखकर लोगों को यह आश्चर्य होता है कि हाईवे पर अचानक लाल रंग के ब्लॉक क्यों बिछाए गए हैं।

Red Table-Top Highway
‘रेड कार्पेट’
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Red Table-Top Highway: देश में हाईवेमैन के नाम से मशहूर केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक और अनोखा प्रयोग किया है। तस्वीरें देखकर लोगों को यह आश्चर्य होता है कि हाईवे पर अचानक लाल रंग के ब्लॉक क्यों बिछाए गए हैं। इसका उद्देश्य केवल सड़क को खूबसूरत बनाना नहीं, बल्कि वाइल्डलाइफ और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।


यह प्रयोग मध्य प्रदेश में किया गया है। नेशनल हाईवे-45 पर जबलपुर-भोपाल मार्ग के 11.96 किमी लंबे सेक्शन में पहली बार ‘रेड टेबल टॉप’ वाली सड़क बनाई गई है। यह सड़क सागर, दमोह और नरसिंगपुर जिलों के त्रिभुज में स्थित नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र से होकर गुजरती है।


इसमें दो किलोमीटर की संवेदनशील घाटी क्षेत्र में 5 मिमी ऊंचाई वाले रेड ब्लॉक लगाए गए हैं, जो पहली नजर में रेड कार्पेट जैसा दिखते हैं। इस ऊंचाई और रंग के कारण वाहन चालकों का ध्यान सड़क पर अधिक जाता है और उन्हें हल्का जर्क महसूस होता है। परिणामस्वरूप वाहन की गति घट जाती है, जिससे जंगली जानवर दुर्घटना का शिकार होने से बचते हैं और हाईवे पर यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है।


एनएचआईए के अधिकारी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रयोग अंतरराष्ट्रीय प्रैक्टिस के अनुसार किया गया है। जंगल से घिरे इस हाईवे के इस हिस्से पर चेन लिंक फेंसिंग, विशेष एनिमल अंडरपास, और आधुनिक स्पीड डिटेक्टर लगाए गए हैं। इससे न केवल वन्य जीवों की सुरक्षा बढ़ती है बल्कि सड़क पर अचानक आने वाले घुमावों और संभावित हादसों से बचाव भी सुनिश्चित होता है।