ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

नरेंद्र मोदी सरकार में शिवराज सिंह चौहान का बढ़ा कद, प्रधानमंत्री ने सौंपी यह बड़ी जिम्मेवारी

DELHI: नरेंद्र मोदी सरकार ने कृषि मंत्री का दायित्व संभाल रहे शिवराज सिंह चौहान का कद मोदी सरकार में और भी बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवराज सिंह चौहान को नई जिम्मेवा

नरेंद्र मोदी सरकार में शिवराज सिंह चौहान का बढ़ा कद, प्रधानमंत्री ने सौंपी यह बड़ी जिम्मेवारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: नरेंद्र मोदी सरकार ने कृषि मंत्री का दायित्व संभाल रहे शिवराज सिंह चौहान का कद मोदी सरकार में और भी बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवराज सिंह चौहान को नई जिम्मेवारी सौंपी है। शिवराज सिंह चौहान अब सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी ने अपनी नई टीम की कमान शिवराज सिंह चौहान के हाथों में दी है।


मध्यप्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और अब मोदी कैबिनेट में कृषि मंत्री का दायित्व संभाल रहे शिवरांज सिंह चौहान देशभर में सरकार की नई और पूर्व की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी द्वारा गठित उच्च स्तरीय कमेटी की हाल ही में हुई बैठक में सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हुए थे। अब इस कमेटी की बैठक शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में हर महीने आयोजित की जाएगी।


शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में गठित समूह की बैठक प्रधानमंत्री कार्यालय में होगी। बैठक में सभी सरकारी योजनाओं की समीक्षा के साथ साथ उसमें तेजी लाने के लिए सुझाव दिए जाएंगे। पीएम मोदी ने शिवराज सिंह को सभी योजनाओं की प्रगति देखने की शक्तियां प्रदान कर दी हैं। चौहान अब साल 2014 से लेकर अभी तक की मोदी सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। 


बता दें कि बीते 18 अक्टूबर को इस समूह की पहली बैठक पीएमओ में आयोजित की गई थी। इस बैठक में सरकार के सभी सचिव शामिल थे। पीएम मोदी सरकारी योजनाओं के लागू होने में हो रही देरी को लेकर काफी चिंतित हैं। यही वजह है कि उन्होंने योजनाओं की समीक्षा करने की जिम्मेवारी शिवराज सिंह चौहान को दी है। शिवराज सिंह चौहान तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उन्हें सियासत का पुराना अनुभव है।