ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, स्वास्थ्यकर्मियों पर किया हमला तो 3 से 5 साल की होगी जेल

DESK : कोरोना वायरस के खिलाफ देश में महाजंग जारी है. कोरोना से हमे बचाने के लिए फ्रंटलाइन वर्कर चौबीसो घंटे काम कर रहे हैं. लेकिन कुछ लोग इनका सहयोग करने के बजाय इनपर हमला कर रहे है. देश में कई जगह

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना वायरस के खिलाफ देश में महाजंग जारी है. कोरोना से हमे बचाने के लिए फ्रंटलाइन वर्कर चौबीसो घंटे काम कर रहे हैं. लेकिन कुछ लोग इनका सहयोग करने के बजाय इनपर हमला कर रहे है. देश में कई जगहों पर स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला किया गया है. जिसे रोकने के लिए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कई फैसले लिए गए. कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए प्रकाश जावड़ेकर ने ऐलान किया कि देश में स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि आज कई जगह डॉक्टरों के खिलाफ हमले की जानकारी आ रही है, सरकार इन्हें बर्दाश्त नहीं करेगी. सरकार इसे लेकर अध्यादेश लाई है. स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों को जमानत नहीं मिलेगी. 30 दिन के अंदर इसकी जांच पूरी होगी और 1 साल के अंदर फैसला लाया जाएगा. अध्यादेश के अनुसार जिसमें 3 से 5 साल तक की सजा हो सकती है. वहीं अगर किसी ने स्वास्थ्यकर्मी की गाड़ी पर हमला किया तो मार्केट वैल्यू का दोगुना ज्यादा भरपाई की जाएगी.


टैग्स