ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

मोबाइल यूजर ध्यान दें! आधार कार्ड और UPI को लेकर बदल रहे नियम

DESK : कल से नया महीने की शुरुआत हो रही है। ऐसे में हर बदलते महीने में कुछ नियमों में बदलाव होता है। लिहाजा इसी के साथ 1 सितंबर से कुछ नए नियम लागू हो रहे हैं। यहां लेटेस्ट अपडेट ट

मोबाइल यूजर ध्यान दें! आधार कार्ड और UPI को लेकर बदल रहे नियम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : कल से नया महीने की शुरुआत हो रही है। ऐसे में हर बदलते महीने में कुछ नियमों में बदलाव होता है। लिहाजा इसी के साथ 1 सितंबर से कुछ नए नियम लागू हो रहे हैं। यहां लेटेस्ट अपडेट ट्राई से जुड़े नए नियम को लेकर भी है। ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे नंबर की सर्विस को रोकने के निर्देश दिए हैं, जो व्हाइट लिस्टेड नहीं हैं और यूआरएल वाले मैसेज, ओटीटी लिंक्स, एंड्रॉइड ऐप लोकेशन पैकेज (APKs) के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं।


इसके साथ ही  ऐसे नंबर जो टेलीकॉम कंपनियों के साथ रजिस्टर्ड नहीं हैं, को लेकर सरकार के नए नियम की डेडलाइन को बढ़ा दिया गया है। पहले यह नया नियम 1 सितंबर से लागू हो रहा था, जिसकी डेडलाइन 31 अगस्त थी। अब यह नया नियम 30 सितंबर के बाद लागू होगा। इसके अलावा, अगला महीना आधार कार्ड, गूगल प्ले स्टोर और यूपीआई ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों को लेकर खास होगा। 


आधार कार्ड होल्डर के लिए यूआईडीआई की ओर से एक नई नियम लाया जा रहा है। 14 सितंबर से आधार कार्ड होल्डर को उनका आधार कार्ड ऑनलाइन अपडेट करवाने के लिए चार्जेस देने होंगे। हालांकि, आधार अपडेट की सुविधा ऑफलाइन तो उपलब्ध है लेकिन इसके लिए पहले से ही चार्जेस लिए जाते हैं। अब नए महीने के साथ ऑनलाइन सर्विस भी पेड हो जाएगी।


1 सितंबर से नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के नए नियम भी लागू होने जा रहे हैं। नए महीने की शुरुआत के साथ रुपे क्रेडिट कार्ड और यूपीआई ट्रांजैक्शन फीस रुपे रिवार्ड पॉइंट्स से नहीं काटे जाएंगे। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने इस नए नियम को लेकर सभी बैंक को पहले से ही जानकारी दे दी है। नया नियम कल से लागू हो जाएगा। RuPay क्रेडिट कार्डधारक यूपीआई लेन-देन के लिए दूसरे पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर की तरह ही रिवॉर्ड पॉइन्ट्स पा सकेंगे।