ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग, 4 की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी, पूरा इलाका सील

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब के बठिंडा से सामने आई है। जहां बुधवार तड़के सुबह मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें 4 लोगों की मौत हो

 मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग, 4 की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी, पूरा इलाका सील
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब के बठिंडा से सामने आई है। जहां बुधवार तड़के सुबह मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है।  जिसमें  4 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि,अभी यह साफ नहीं है कि मारे गए लोग जवान हैं या सिविलियंस। गोलीबारी की वजह का पता नहीं चल सका है. इस बारे में भी पता भी नहीं चला है कि इस वारदात को किसने अंजाम दिया. फिलहाल आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। 


वहीं, इस हमले को लेकर अधिकारियों ने बताया कि, फायरिंग सुबह चार बजकर 35 मिनट पर हुई है। इलाके में क्विक रिएक्शन टीम सक्रिय हो गई हैं। पूरे इलाके को घेरकर सील कर दिया गया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। यह गोलीबारी क्यों हुई है इसकी जानकारी ली जा रही है। इलाके की पुलिस को फिलहाल मिलिट्री स्टेशन के भीतर जाने की परमिशन नहीं दी गई है। सूत्रों ने बताया कि कैंट के बाहर से भीतर की ओर फायरिंग की गई है। आर्मी ने अभी इसे आतंकवादी हमला नहीं बताया है। 


वहीं, इस घटना को लेकर पंजाब पुलिस ने बताया कि बठिंडा में आर्मी कैंट के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं। करीब दो दिन पहले 28 कारतूस वाली एक इंसास राइफल गायब हो गई थी। इस घटना के पीछे सेना के कुछ जवान हो सकते हैं। मालूम हो कि, बठिंडा मिलिट्री स्टेशन एक प्रमुख मिलिट्री स्टेशन है, जहां बड़ी संख्या में सेना के जवान अपने परिवार के साथ रहते हैं। यह मिलिट्री स्टेशन सामरिक दृष्टि से भी काफी समृद्ध है। बुधवार तड़के हुए फायरिंग के मामले में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।