ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में गड़बड़ी से मचा हड़कंप, दुनियाभर के एयरलाइंस और बैंकिंग कामकाज पर खासा असर

DESK: माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आज आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण दुनियाभर एयरलाइंस,ATM, बैंक, स्टॉक मार्केट प्रभावित हुआ है यहां तक कि ब्रिटेन में टीवी चैनल भी बंद हो गया है। वही

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में गड़बड़ी से मचा हड़कंप, दुनियाभर के एयरलाइंस और बैंकिंग कामकाज पर खासा असर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आज आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण दुनियाभर एयरलाइंस,ATM, बैंक, स्टॉक मार्केट प्रभावित हुआ है यहां तक कि ब्रिटेन में टीवी चैनल भी बंद हो गया है। वही कई कार्पोरेट कंपनियों के कामकाज पर भी खासा असर पड़ा है। दुनियाभर में एयरलाइंस की टिकट बुकिंग में दिक्कत आ रही है वही चेक इन के कारण कई फ्लाइट्स लेट हो गयी है तो वही कई कैंसिल की गयी है।


माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने की वजह से  इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा एयर, विस्तारा और एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की बुकिंग, चेक इन और फ्लाइट अपडेट सर्विस भी प्रभावित हुई है। जिसके कारण पैसेजर्स को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई विमान तो विलंब से चल रहे हैं तो कई कैंसिल कर दिये गये हैं। बताया जाता है कि यह वायरस अटैक है। जिसके कारण कंप्यूटर सिस्टम ब्लू स्क्रीन होने के बाद अचानक रिस्टार्ट हो जा रहा है। 


कई कंपनियों ने तो अपने कर्मचारियों को अगले दो घंटे के लिए सिस्टम को बंद करने का आदेश दिया है। माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर फेल होने से सबसे ज्यादा अमेरिका में इस प्रभाव देखने को मिल रहा है। भारत सरकार ने इन तकनीकी दिक्कतों के बाद माइक्रोसॉफ्ट से संपर्क किया है। कई देशों की सरकारों ने इसे लेकर इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।


वायरस अटैक के बाद माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने के कारण भारत,अमेरिका सहित दुनियाभर के कई देशों में विमान सेवाएं अचानक ठप हो गई। मुंबई,दिल्ली, बेंगलुरू में फ्लाइट्स लेट से चल रही है। सिर्फ विमान सेवाएं ही नहीं बल्कि बैंकिंग सेवाओं और स्टॉक मार्केट पर भी इसका खासा असर देखने को मिल रहा है। 

टैग्स