ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

ये हैं करोड़पति महिला विधायक, गरीबों के लिए खुद बना रही मास्क

DESK: कोरोना से लड़ने के लिए एक महिला विधायक खुद मास्क बना रही है. इसको लेकर वह कई घंटों सिलाई मशीन से कपड़े सिल और मास्क बना रही हैं. अब तक विधायक ने करीब 2 हजार जरूरतमंदों को मास

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: कोरोना से लड़ने के लिए एक महिला विधायक खुद मास्क बना रही है. इसको लेकर वह कई घंटों सिलाई मशीन से कपड़े सिल और मास्क बना रही हैं. अब तक विधायक ने करीब 2 हजार जरूरतमंदों को मास्क बांट चुकी हैं. 

कांग्रेस की हैं विधायक

महिला विधायक का नाम मीना कंवर राठौड़ हैं. राजस्थान के शेरगढ़ विधानसभा से कांग्रेस की विधायक हैं. लॉकडाउन के दौरान वह रोज घर में ही कई दिनों से मास्क बना रही हैं. मीना ने खुद लोगों से अपील कि है कि लोग लॉकडाउन का पालन करें. बिना वजह लोग बाहर नहीं निकले. इस खतरनाक कोरोना बीमार से बचे. 


अपने हाथों का बना ही मास्क बांटना चाहती हैं

मीना जेल में बंद कैदियों के बीच भी मास्क बांटने वाली है. वह केंद्रीय कारागार की सदस्य भी है. मीना चाहती तो वह बाजार से भी मास्क खरीदकर वह लोगों के बीच बांट सकती थी, लेकिन वह अपने हाथों का बना मास्क ही लोगों को बांटना चाहती है. ऐसा नहीं है कि मीना के पास पैसे की कमी है. मीना खुद करोड़पति है. होटल की मालिकिन भी हैं. फिर भी लोगों के लिए खुद मास्क बना रही हैं. बता दें कि राजस्थान में भी कोरोना कहर बरपा रहा है. वहां पर दो सौ से अधिक कोरोना के मरीज है. तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है. 



टैग्स