ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

मटके से पानी पीने पर दलित छात्र की हत्या पर बरसे चिराग पासवान, सीएम से की बड़ी मांग

DESK : राजस्थान के जालोर में दलित बच्चे की मटके से पानी पीने पर स्कूल में टीचर द्वारा पिट-पिटकर हत्या करने के मामले पर अब एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी आवाज़ बुलंद की ह

मटके से पानी पीने पर दलित छात्र की हत्या पर बरसे चिराग पासवान, सीएम से की बड़ी मांग
First Bihar
2 मिनट

DESK : राजस्थान के जालोर में दलित बच्चे की मटके से पानी पीने पर स्कूल में टीचर द्वारा पिट-पिटकर हत्या करने के मामले पर अब एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी आवाज़ बुलंद की है। उन्होंने इस घटना को लेकर दुःख जताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सख्त करवाई करने की मांग की है। चिराग चाहते हैं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिले। 



चिराग पासवान ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से लिखा है, 'राजस्थान के जालोर में दलित बच्चे की मटके से पानी पीने पर स्कूल में टीचर द्वारा पिट-पिटकर हत्या करने की घटना पर मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी से पत्र के माध्यम से यह मांग करता हूँ कि मुख्यमंत्री जी उक्त घटना की जांच अपने स्तर से कराकर उक्त घटना में सम्मिलित दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की कृपा करेंगे।'



आपको बता दें, जालोर जिले के सायला उपखंड क्षेत्र के सुराणा गांव में 9 साल के मासूम ने जब स्कूल के मटके को पानी पीने के लिए छुआ, तो टीचर ने उसे पिट-पीटकर उसके कान की नस फाड़ दी, जिसके बाद बच्चे को इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया और फिर उदयपुर से अहमदाबाद भेजा गया। शनिवार को अहमदाबाद में शाम चार बजे के आसपास उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। 

टैग्स