ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाब

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में हिंदू पक्ष की बड़ी जीत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज की

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले से जुड़ी हुई सामने आ रही है। इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जस्टि

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में हिंदू पक्ष की बड़ी जीत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज की
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले से जुड़ी हुई सामने आ रही है। इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच ने मुस्लिम पक्ष की ऑर्डर 7 रूल 11 की आपत्ति वाली याचिका को खारिज कर दिया है।


दरअसल, मधुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद को लेकर मुस्लिम पक्ष की तरफ से दायर याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई की। मुस्लिम पक्ष ने इस विवाद से जुड़ी याचिकाओं की पोषणीयता को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने हिंदू पक्ष की सिविल वाद की पोषणीयता वाली याचिकाओं को मंजूर कर लिया और मुस्लिम पक्ष की याचिकाओं को खारिज कर दिया है।


इससे पहले हाई कोर्ट ने 6 जून को मामले की सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था। हिंदू पक्ष की तरफ से 18 याचिकाएं दाखिल की थीं जिनपर मुस्लिम पक्ष ने गोपनीयता पर सवाल उठाए और उन्हें खारिज करने की अपील हाई कोर्ट से की थी हालांकि हाई कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को राहत देने से इनकार करते हुए हिंदू पक्ष की सभी याचिकाओं को मंजूर कर लिया है।