ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

DESK: देश के मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। पंडित शिव कुमार शर्मा ने मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे पिछले 6 महीने से गंभीर बीमा

मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: देश के मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। पंडित शिव कुमार शर्मा ने मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे पिछले 6 महीने से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। शिवकुमार शर्मा के निधन की खबर से उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।


बता दें कि पंडित शिवकुमार शर्मा ने संतूर को एक विश्व में पहचान दिलाई थी। देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में संतूर एक म्यूजिकल इंस्टूमेंट के तौर पर मशहूर किया। शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में पंडित शिवकुमार शर्मा का अहम योगदान रहा। उन्होंने पंडित हरि प्रसाद चौरसिया के साथ कई फिल्मों में संगीत भी दिया था।


उनका जन्म कश्मीर में साल 1938 में हुआ था। उन्होंने शुरूआती दौर में संगीत की शिक्षा अपने पिता से ली। पहली बार 1955 में उन्होंने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान अपनी प्रस्तुति दी थी। इसके बाद से उनकी ख्याति लगातार बढ़ती गई और उन्होंने अपनी कला के बदौलत संतूर देश और दुनिया में पहचान दिलाई और 84 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।  पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। 


मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

टैग्स