ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Car Finance Plan: 1 लाख रुपए में घर लाए मारुती कार, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए EMI और पूरी जानकारी

अगर आप भी MPV के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट करना चाहते हैं, तो इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि अगले 7 साल तक हर महीने कितनी EMI देनी होगी।

Car Finance Plan: 1 लाख रुपए में घर लाए मारुती कार, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए EMI और पूरी जानकारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK: देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki अलग-अलग सेगमेंट में अपनी गाड़ियों की बिक्री करती है। कंपनी की NEXA डीलरशिप के जरिए छह सीटों वाली बजट MPV Maruti XL6 को बेचा जाता है। अगर आप भी इस MPV के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट करना चाहते हैं, तो इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि अगले 7 साल तक हर महीने कितनी EMI देनी होगी।


Maruti Suzuki की ओर से XL6 को एक बजट MPV के तौर पर पेश किया गया है। इसके बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 11.52 लाख रुपये है। अगर आप इसे दिल्ली से खरीदते हैं, तो करीब 1.15 लाख रुपये रजिस्ट्रेशन चार्ज, लगभग 55 हजार रुपये इंश्योरेंस और करीब 55 हजार रुपये TCS चार्ज देना होगा। इन सभी खर्चों को जोड़ने के बाद इस MPV की ऑन-रोड कीमत करीब 13.34 लाख रुपये हो जाती है।


अगर आप Maruti XL6 के बेस वेरिएंट को खरीदते हैं, तो आमतौर पर बैंक की ओर से एक्स-शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस दिया जाता है। ऐसे में 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट करने के बाद आपको करीब 12.34 लाख रुपये का कार लोन बैंक से लेना होगा।


अगर बैंक आपको 9 फीसदी ब्याज दर पर 7 साल (84 महीने) के लिए 12.34 लाख रुपये का लोन देता है, तो आपको हर महीने करीब 19,857 रुपये की EMI चुकानी होगी। इस तरह 7 साल में आप करीब 4.33 लाख रुपये ब्याज के तौर पर चुकाएंगे। इस हिसाब से एक्स-शोरूम कीमत, ऑन-रोड खर्च और ब्याज जोड़ने के बाद Maruti XL6 के बेस वेरिएंट की कुल कीमत करीब 18.68 लाख रुपये हो जाती है। Maruti XL6 को बजट MPV सेगमेंट में उतारा गया है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Ertiga, Renault Triber और Kia Carens जैसी गाड़ियों से होता है।