ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, गोलीबारी और बमबाजी से दहला पूरा इलाका; लापता हुए 4 लोग

DESK : मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसक घटनाओं के कुछ महीने बाद एक बार फिर हिंसा सामने आई है। यहां बिष्णुपुर जिले में बम धमाकों और गोलीबारी की एक घटना सामने

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, गोलीबारी और बमबाजी से दहला पूरा इलाका; लापता हुए 4 लोग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसक घटनाओं के कुछ महीने बाद एक बार फिर हिंसा सामने आई है। यहां  बिष्णुपुर जिले में बम धमाकों और गोलीबारी की एक घटना सामने आई है।  यहगोलीबारी की घटना जिले के कुंबी और थौबल जिले के वांगू के बीच हुई है। सबसे बड़ी बात यह है कि जिस इलाके में गोलीबारी हुई थी, उसके पास अदरक की कटाई करने गए चार लोग लापता हो गए। 


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस गोलीबारी से पहले छह राउंड मोर्टार फायरिंग हुई थी। इलाके में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी की जा रही है। बिष्णुपुर जिले में बुधवार को गोलीबारी और बम धमाकों की घटना सामने आई है। इस घटना में चार लोगों के लापता होने की खबर है। जिनकी पहचान ओइनाम रोमेन मेइतेई (45), अहनथेम दारा मेइतेई (56), थौदाम इबोम्चा मेइतेई (53) और थौदाम आनंद मेइतेई (27) के रूप में की गई है। घटना के बाद कुंभी पुलिस स्टेशन में इनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 


वहीं, पिछले साल मई महीने में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच झड़प के बाद पिछले कुछ महीनों में रुक-रुक कर हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें अब तक 180 लोगों की जान जा चुकी है। मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग के विरोध में राज्य के पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किए जाने के बाद झड़पें हुईं थी। हिंसा से पहले कुकी ग्रामीणों को आरक्षित वन भूमि से बेदखल करने को लेकर तनाव था, जिसके कारण कई छोटे आंदोलन हुए थे।