ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लड़की को जबरदस्ती Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, जिंदगी भर मुंह नहीं दिखा पाएगा मनचला

DESK: दिनदहाड़े लड़की के साथ छेड़खानी करना एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे इसकी कीमत जिंदगी भर चुकानी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश के मेरठ में लड़की के साथ रेप की कोशिश कर रहे लड़के क

लड़की को जबरदस्ती Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, जिंदगी भर मुंह नहीं दिखा पाएगा मनचला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: दिनदहाड़े लड़की के साथ छेड़खानी करना एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे इसकी कीमत जिंदगी भर चुकानी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश के मेरठ में लड़की के साथ रेप की कोशिश कर रहे लड़के का होंठ युवती ने अपने दांतों से काटकर अलग कर दिया। होठ कटने के बाद लड़का लहू लुहान होकर चीखने चिल्लाने लगा। पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया है।


दरअसल, दौराला थाना क्षेत्र के अझोंता जंगल में एक लड़की खेत में काम कर रही थी। लड़की को अकेली देख वहां से गुजर रहे युवक ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। इसी दौरान युवक ने लड़की का जबरन Kiss करने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद लड़की ने मनचले को सबक सीखाने के लिए उसका होठ अपने दांतों से काटकर मुंह से अलग कर दिया। होंठ कटने के बाद युवक दर्द से कराहने लगा।


शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया और उसे अपने साथ ले गई। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। आरोपी लड़का थाना इंचौली के लावड़ क्षेत्र का रहने वाला मोहित सैनी बताया जा रहा है। पुलिस ने मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद इलाके के लोग लड़की की बहादुरी की खूब चर्चा कर रहे हैं।

टैग्स