ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

मंच पर ही दाढ़ी-मूंछ बनाने लगे मनोज तिवारी, मोबाइल में देखकर की शेविंग, कहा - भइया इहो स्वच्छता अभियान है

DELHI : दिल्ली से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है. जिसे देखते ही लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है. कई लोग इसे मजाक बना रहे हैं तो वहीं कई लोग इसे समय की बचत की संज्ञा दे रह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : दिल्ली से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है. जिसे देखते ही लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है. कई लोग इसे मजाक बना रहे हैं तो वहीं कई लोग इसे समय की बचत की संज्ञा दे रहे हैं. दरअसल जो तस्वीर सामने आई है वह बीजेपी की एक जनसभा की है. जिसमें दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी मंच पर ही शेविंग करते हुए नजर आ रहे हैं. बुराड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मोबाइल फोन में देखकर शेविंग की. 

भारी भरकम भीड़ के बीच मंच पर बैठे मनोज तिवारी ने कहा कि आखिर ये भी तो स्वच्छता अभियान है. उन्होंने आगे कहा कि वह दो दिन से बेहद व्यस्त थे. रविवार होने के बावजूद सुबह तड़के से कई कार्यक्रम में व्यस्त रहे और इसकी वजह से उन्हें समय नहीं मिल पाया. इसलिए जब बुराड़ी वाले कार्यक्रम में वह पहुंचे तो मंच पर ही शेविंग करने लगे.  

बता दें कि दिल्ली में चुनाव से पहले बीजेपी और आम आदमी पार्टी में अनाधिकृत कॉलोनियों को लेकर जंग तेज हो गई है. मनोज तिवारी ने बुराड़ी से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की. उन्होंने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री चुनाव से पहले इन कॉलोनियों को नियमित करेंगे. अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने को लेकर हमेशा धोखा हुआ है. कांग्रेस ने कई बार लोगों को सर्टिफिकेट बांट दिए, लेकिन वास्तव में जमीन पर कुछ नहीं हुआ.