ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

मुंबई में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी स्टीमर और स्पीड बोट में टक्कर, डूबने से 3 नौसैनिक समेत 13 की दर्दनाक मौत

MUMBAI: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बड़ा हादसा हुआ है। दर्जनों यात्रियों को लेकर गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा आइलैंड की ओर जा रही स्टीमर बुधवार

मुंबई में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी स्टीमर और स्पीड बोट में टक्कर, डूबने से 3 नौसैनिक समेत 13 की दर्दनाक मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUMBAI: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बड़ा हादसा हुआ है। दर्जनों यात्रियों को लेकर गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा आइलैंड की ओर जा रही स्टीमर बुधवार की शाम सवा 5 बजे नौसेना की स्पीड बोट से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में 3 नौसैनिक सहित 13 लोगों की मौत हो गयी है। वही नाव सवार 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 


इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया है। एक्स पर ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि हमें नीलकमल स्टीमर के दुर्घटनाग्रस्त होने की रिपोर्ट मिली है। जो एलीफेंटा की ओर जा रही थी। नौसेना, तटरक्षक बल, बंदरगाह और पुलिस टीमों की नौकाओं को सहायता के लिए तुरंत भेजा गया है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि जब गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा आईलैंड की ओर स्टीमर जा रही थी तभी नौसेना की एक स्पीड बोट ने उसमें टक्कर मार दी। इस घटना में नौसेना की बोट पर सवार 3 सैनिक की डूबने से मौत हो गयी जबकि यात्री जहाज पर सवार 10 यात्रियों की भी जान चली गयी। इस घटना का वीडियो अब सामने आया है जिसमें नाव पानी में डूबती नजर आ रही है। वीडियो में लाइफ जैकेट पहने लोग यात्रियों को बचाते दिख रहे हैं।

टैग्स