ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, 350 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 5 जवानों की मौत, कई घायल

DESK: जम्मू-कश्मीर के पुंछ से बड़ी खबर आ रही है जहां 350 फीट से सेना की गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में सेना के 5 जवान शहीद हो गये वही कई जवान बुरी तरह घायल हो गये हैं। क्य

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, 350 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 5 जवानों की मौत, कई घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: जम्मू-कश्मीर के पुंछ से बड़ी खबर आ रही है जहां 350 फीट से सेना की गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में सेना के 5 जवान शहीद हो गये वही कई जवान बुरी तरह घायल हो गये हैं। क्यूआरटी टीम ने घायलों को पास के अस्पताल में एडमिट कराया जहां इलाज जारी है।


बताया जाता है कि नीलम मुख्यालय से बलनोई घोर पोस्ट की ओर 11 MLI की सैन्य वाहन घोरा पोस्ट पर पहुंचते ही हादसे का शिकार हो गयी। सेना की गाड़ी 350 फीट गहरी खाई में जा गिरी जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गये। गाड़ी में उस वक्त 9 जवान सवार थे जिनमें 5 की मौत हो गयी है जबकि 4 घायल हो गये हैं। घटना की सूचना मिलते ही क्यूआरटी की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद घायलों को किसी तरह वहां से निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा "#WhiteKnightCorps के सभी रैंक के जवान पुंछ सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान एक वाहन दुर्घटना में पांच बहादुर सैनिकों की दुखद मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. बचाव अभियान जारी है, और घायल कर्मियों को चिकित्सा देखभाल मिल रही है।

टैग्स