ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

जयपुर में बड़ा हादसा, स्कूल बस पलटने से बच्ची की मौत, कई बच्चे गंभीर रूप से घायल

Jaipur school bus accident: जयपुर में आज सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक स्कूल बस के पलटने से 1 बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि कई बच्चे घायल हैं।

Jaipur school bus accident
स्कूल बस पलटने से बच्ची की मौत
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Jaipur school bus accident: जयपुर में आज सुबह स्कूल जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कई बच्चे घायल हो गए। इनमें से करीब 6 छात्र गंभीर रूप से घायल है। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। यह हादसा चौमूं स्थित जयपुर सीकर हाइवे पर हुआ। 


बताया जा रहा है कि वीर हनुमान मार्ग पुलिया के पास आज सुबह अनियंत्रित होकर एक स्कूल बस पलट गई। बस के नीचे दबने से एक छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 बच्चे सवार थे। सूचना मिलने पर चौमूं पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए चौमूं के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। 


वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर प्रदर्शन किया। लोगों ने हाईवे जाम करने की कोशिश की। पुलिस के समझाने पर भीड़ हाईवे से हटी। दुर्घटना हुई बस एक प्राइवेट स्कूल की है। मृतका की पहचान रामपुरा निवासी 18 वर्षीय छात्रा कोमल देवंदा के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता