ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द

Patna High Court: पटना हाईकोर्ट में पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ कार्य शुरू होगा। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 9 अधिवक्ताओं को न्यायाधीश नियुक्त करने की मंजूरी दी, जिससे हाईकोर्ट की कार्य क्षमता लगभग 87% तक बढ़ जाएगी।

Patna High Court News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna High Court: पटना हाईकोर्ट अपने इतिहास में पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ कार्य करेगा। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 फरवरी 2026 को हुई बैठक में नौ अधिवक्ताओं को न्यायाधीश नियुक्त करने की मंजूरी दी है। इन नियुक्तियों के बाद हाईकोर्ट की कार्य क्षमता लगभग 87% तक पहुंच जाएगी, जो अब तक का सबसे बड़ा कार्यरत बल होगा।


केंद्र सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या 46 हो जाएगी। हाईकोर्ट में कुल 53 स्वीकृत न्यायाधीश पद हैं। कॉलेजियम द्वारा जिन अधिवक्ताओं को न्यायाधीश बनाए जाने की मंजूरी दी गई है, उनमें मो. नदीम सिराज, रंजन कुमार झा, कुमार मनीष, संजीव कुमार, गिरिजिश कुमार, आलोक कुमार, राज कुमार, राणा विक्रम सिंह और विकास कुमार शामिल हैं।


वर्ष 2026 में तीन न्यायाधीश मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू (4 जून 2026), न्यायाधीश नवनीत कुमार पांडेय (28 फरवरी 2026) और न्यायाधीश बिबेक चौधरी (31 अक्टूबर 2026) सेवानिवृत्त होंगे। नई नियुक्तियों से न्यायिक निरंतरता सुनिश्चित होगी और अदालत के कामकाज पर सेवानिवृत्ति का कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा।


बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा, बिहार स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, महाधिवक्ता पी.के. शाही और अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने इस कदम को स्वागतयोग्य बताया। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि लगभग पूर्ण क्षमता के साथ कार्य करने से लंबित मामलों के निपटान में तेजी आएगी और आम लोगों को समयबद्ध न्याय सुनिश्चित होगा। यह नियुक्ति पटना हाईकोर्ट के इतिहास में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व क्षण माना जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता