ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में गिरी चिमनी, 30 से ज्यादा मजदूर मलबे में दबे

Desk: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। जहां मुंगेली में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट की चिमनी अचानक गिर गई। चिमनी के नीचे करीब दो दर्जन से ज्यादा मजदूर मलबे में दब गये हैं। मजदूरों

police
परिजनों में मचा कोहराम
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Desk: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। जहां मुंगेली में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट की चिमनी अचानक गिर गई। चिमनी के नीचे करीब दो दर्जन से ज्यादा मजदूर मलबे में दब गये हैं। मजदूरों को निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि इस घटना में 8 मजदूरों की मौत हो गयी है हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। 


मिली जानकारी के अनुसार घटना सरगांव थाना क्षेत्र के रामबोड़ इलाके में हुई है। यहां लोहे की पाइप बनाने वाली कंपनी कुसुम के फैक्ट्री का निर्माण कार्य चल रहा था। इसके लिए चिमनी लगाया जा रहा था तभी चिमनी  गिर गया और इसके मलबे के नीचे करीब 30 मजदूर आ गये। चिमनी के नीचे आने से 8 मजदूरों की मौत की आशंका जतायी  जा रही है।


जबकि 30 से ज्यादा के चिमनी के नीचे दबे होने की सूचना आ रही है। मजदूरों को चिमनी के नीचे से निकालने की कोशिश की जा रही है।  स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है। अभी तक मजदूरों की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और लगातार रेस्क्यू चलाया जा रहा है।  


टैग्स