ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

महिला की दबंगई देखिये..टोल टैक्स मांगने पर भड़क गई महिला, बूथ पर बैठे कर्मी को पीटकर कुर्सी से गिराया

DESK: टोल प्लाजा के कर्मी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने आखिर ऐसा कदम क्य

महिला की दबंगई देखिये..टोल टैक्स मांगने पर भड़क गई महिला, बूथ पर बैठे कर्मी को पीटकर कुर्सी से गिराया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: टोल प्लाजा के कर्मी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया। पढ़े पूरी खबर.. 


दरअसल महिला की दबंगई का यह वीडियो उत्तर प्रदेश का है जहां ग्रेटर नोएडा में एक टोल प्लाजा बूथ में महिला जबरन घुस गई और बवाल मचाने लगी। बिल के भुगतान को लेकर महिला इतनी गुस्से में आ गयी कि उसने टोल प्लाजा के कर्मी के सिर का बाल पकड़ लिया फिर मारपीट पर उतारू हो गयी। इस दौरान महिला की इस करतूत को वहां मौजूद लोग देख रहे थे। उन्हें भी महिला की यह हरकत ठीक नहीं लगी। जिसके बाद उन लोगों ने महिला को टोल प्लाजा से बाहर निकलने को कहा।


पिटाई के दौरान टोल प्लाजा का कर्मी कुर्सी से गिर गया। उसे हल्की चोट भी लगी है। महिला की यह करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। मामला दादरी थाने के लुहारली टोल प्लाजा की है। जहां टोल टैक्स देने की बात पर महिला भड़क गई और जबरन टोल प्लाजा के बूथ में घुसकर टोल कर्मी से मारपीट करने लगी। 


महिला के इस रवैय्ये को देख लोग भी हैरान रह गये। इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। अब बूथ कर्मी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

टैग्स