ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

महिला दारोगा के पति को हॉस्पिटल में नहीं मिला बेड, फर्श पर ही हो गई मौत

DESK : देश में ऑक्सीजन और बेड की किल्लत की वजह से हाहाकार मचा हुआ है. अस्पताल में बेड नहीं मिलने की वजह से मरीज सड़क पर ही दम तोड़ दे रहे हैं. इसी कड़ी में जिला अस्पताल में बेड न

महिला दारोगा के पति को हॉस्पिटल में नहीं मिला बेड, फर्श पर ही हो गई मौत
First Bihar
2 मिनट

DESK : देश में ऑक्सीजन और बेड की किल्लत की वजह से हाहाकार मचा हुआ है. अस्पताल में बेड नहीं मिलने की वजह से मरीज सड़क पर ही दम तोड़ दे रहे हैं. इसी कड़ी में जिला अस्पताल में बेड नहीं मिलने की वजह से महिला दारोगा के पति की मौत हो गई. मौत के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है. हालांकि दारोगा ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. 


मामला मध्य प्रदेश के अशोकनगर का है. मृतक की पहचान 50 वर्षीय पटवारी कमलेश भगत के रूप में की गई है. पटवारी की पत्नी आदियाना चंदेरी थाने में SI हैं. दारोगा अपने पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराने लाई थीं, लेकिन हालत गंभीर होने के बाद भी कमलेश को बेड नहीं दिया गया. मजबूरन SI ने फर्श पर गद्दा बिछाकर बीमार पति को लिटा दिया. लेकिन फर्श पर ही कमलेश भगत की मौत हो गई. 


आदियाना ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार मिन्नतें करने के बाद भी डॉक्टरों ने उन्हें न तो उन्हें कोई दवा दी और न इंजेक्शन लगाया. बता दें कि मृतक कमलेश मुंगावली क्षेत्र में पटवारी के पद पर पदस्थ थे और कंटेनमेंट क्षेत्र सहित अन्य कार्य में लगे थे.