ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव: अनुज सिंह के नामांकन में खुली जीप पर सवाल अनंत सिंह ने दिखाया दम, नीरज कुमार को लेकर क्या बोले?✦Bihar Politics : नीतीश के घर जुटे JDU के बड़े नेता, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर मंथन; बैठक के बाद क्यों खामोश रहे संजय झा?✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट राजस्व कर्मचारी, 16 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में फिर टूटा नारायणी गंडक का तटबंध, बाढ़ का पानी तेजी से फैलने से मची अफरा-तफरी; जिला प्रशासन अलर्ट✦9 साल की उम्र, 7 भाषाएं और जादुई आवाज़... गया के रामकृष्ण जुड़वा बहनों संग मंच पर मचा रहे धमाल✦बिहार MLC चुनाव: अनुज सिंह के नामांकन में खुली जीप पर सवाल अनंत सिंह ने दिखाया दम, नीरज कुमार को लेकर क्या बोले?✦Bihar Politics : नीतीश के घर जुटे JDU के बड़े नेता, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर मंथन; बैठक के बाद क्यों खामोश रहे संजय झा?✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट राजस्व कर्मचारी, 16 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में फिर टूटा नारायणी गंडक का तटबंध, बाढ़ का पानी तेजी से फैलने से मची अफरा-तफरी; जिला प्रशासन अलर्ट✦9 साल की उम्र, 7 भाषाएं और जादुई आवाज़... गया के रामकृष्ण जुड़वा बहनों संग मंच पर मचा रहे धमाल

कंटेनर की टक्कर में 12 की दर्दनाक मौत, ट्रक पर सवार होकर 100 से ज्यादा लोग जा रहे थे सगाई में

महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर ट्रक और कंटेनर की भीषण टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। सभी लोग सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

महाराष्ट्र न्यूज
रफ्तार ने ले ली जान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MAHARASTRA: महाराष्ट्र के पालघर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। सोमवार को मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


मिली जानकारी के अनुसार, डहाणू तहसील के बापूगांव से 100 से अधिक लोग एक सगाई समारोह में शामिल होने के लिए ट्रक में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान धानीवरी गांव के पास सामने से आ रहे कंटेनर से ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक और कंटेनर दोनों सड़क पर पलट गए। हादसे में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कई लोग उसके नीचे दब गए। मृतकों और घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और घायलों को तत्काल कासा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस की शुरुआती जांच में हादसे की वजह ट्रक का ओवरलोड होना, तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही बताई जा रही है। वहीं, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

टैग्स