ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन पर केंद्र सरकार ने राज्यसभा में पेश की रिपोर्ट

DELHI: महाराष्ट्र में लगाये गये राष्ट्रपति शासन पर केंद्र सरकार की तरफ से राज्यसभा में रिपोर्ट पेश की गई है. गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सरकार की तरफ से संसद में रिपोर्ट

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: महाराष्ट्र में लगाये गये राष्ट्रपति शासन पर केंद्र सरकार की तरफ से राज्यसभा में रिपोर्ट पेश की गई है. गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सरकार की तरफ से संसद में रिपोर्ट पेश की. करीब तीन हफ्ते के राजनीतिक उठापटक के बाद महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था.


राष्ट्रपति शासन लगने के बाद विधानसभा को निलंबित रखा गया है. केंद्र ने इस स्थिति पर कहा कि कोई विकल्प नहीं बचा था. दरअसल महाराष्ट्र में किसी भी दल से सरकार नहीं बना पाने की स्थिति में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की थी, जिसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगया गया.


आपको बता दें कि लंबे समय से महाराष्ट्र में चल रहे सियासी ड्रामे के बीच हर रोज इस मुद्दे पर नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शिवसेना बीजेपी का साथ छोड़कर एनसीपी और कांग्रेस के साथ सरकार बनाने का सपना देख रही है. लेकिन सरकार गठन को लेकर अभी तक एनसीपी का स्टैंड क्लीयर नहीं है. वहीं इस मुद्दे पर एनसीपी और कांग्रेस की बीच बैठक होने वाली है, जिसके बाद ही महाराष्ट्र में सरकार गठन पर कोई फैसला सामने आ सकता है.


टैग्स