ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

मंत्री को हुआ कोरोना, घर पर काम करने वाले 5 स्टाफ भी हुए संक्रमित

DESK: महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. बताया जा रहा है कि उनमें कोई लक्षण नहीं था. फिर भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. इसके अलावे उनके घर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. बताया जा रहा है कि उनमें कोई लक्षण नहीं था. फिर भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. इसके अलावे उनके घर पर काम करने वाले 5 स्टाफ की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है. 

बताया जा रहा है कि समाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे के घर पर काम करने वाले उनके निजी पांच स्टाफ में से एक की तबीयत खराब पहले हुई. जिसके बाद सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया. उसके बाद मंत्री का भी टेस्ट कराया है. जिसके बाद पता चला कि मंत्री और उनके पांच स्टाफ कोरोना संक्रमित हो गए है. मंत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम मंत्री और उनके स्टाफ के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगा रही है. 

कोरोना का कहर जारी

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी है. इससे पहले उद्धव ठाकरे सरकार में  कैबिनेट मंत्री जितेंद्र आव्हाड और अशोक चव्हाण भी पॉजिटिव पाए गए थे. हाल ही में बीएमसी के डिप्टी कमिश्नर और एनसीपी के नगरसेवक की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई थी. बता दें कि अब तक महाराष्ट्र में 97650 कोरोना के मरीज मिले है. जिनमे से 46 हजार ठीक हो चुके हैं. 47980 कोरोना के एक्टिव केस हैं. अब तक वहां पर 3590 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है. 


टैग्स