ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र कांग्रेस के अंदर से उठी मांग, शिवसेना के साथ सरकार गठन का प्रयास करें सोनिया

MUMBAI : महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर छाई धुंध के बीच कांग्रेस के अंदर से नई मांग उठने लगी है। महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़े नेता और सांसद हुसैन दलवई ने पार्टी आलाकमान सोनिया गां

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

MUMBAI : महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर छाई धुंध के बीच कांग्रेस के अंदर से नई मांग उठने लगी है। महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़े नेता और सांसद हुसैन दलवई ने पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी से मांग की है कि वह शिवसेना के साथ मिलकर सरकार गठन का प्रयास करें। कांग्रेस सांसद ने इसके लिए सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। 

कांग्रेस सांसद हुसैन दलवई ने सोनिया गांधी से अपील की है कि वह एनसीपी और शिवसेना को साथ लेकर सरकार बनाने के लिए प्रयास करें। दलवाई ने कहा है कि जब शिवसेना और बीजेपी एक साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने के बावजूद सरकार गठन पर सहमत नहीं हो पा रहे हैं तो ऐसे में कांग्रेस को पहल करनी चाहिए। दलवई ने कांग्रेस आलाकमान को याद दिलाया है कि राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और प्रणब मुखर्जी के चुनाव के दौरान शिवसेना ने कांग्रेस का साथ दिया था, ऐसे में शिवसेना से हाथ मिलाने में कोई परहेज नहीं करना चाहिए। 

अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस आलाकमान अपनी ही पार्टी के सांसद के इस मांग पर क्या रुख अपनाता है। आपको बता दें कि शिवसेना पहले ही इस बात के संकेत दे चुकी है कि वह सरकार गठन के लिए किसी के साथ भी जा सकती है।

टैग्स