ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा✦‘नीतीश सेतु’ पर सियासत: सुधाकर सिंह बोले- तेजस्वी यादव की सोच का नतीजा है पुल, कार्यकर्ताओं के विरोध को बताया सही✦बिहार में मिली भगवान विष्णु की 800 साल पुरानी दुर्लभ प्रतिमा, कर्णाटवंशी राजाओं के दौर से जुड़ा है ऐतिहासिक महत्व✦बिहार के इन 52 पैक्सों में बनेंगे नए अनाज गोदाम, 34.95 करोड़ रुपये होंगे खर्च; किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा✦'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा✦Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा✦‘नीतीश सेतु’ पर सियासत: सुधाकर सिंह बोले- तेजस्वी यादव की सोच का नतीजा है पुल, कार्यकर्ताओं के विरोध को बताया सही✦बिहार में मिली भगवान विष्णु की 800 साल पुरानी दुर्लभ प्रतिमा, कर्णाटवंशी राजाओं के दौर से जुड़ा है ऐतिहासिक महत्व✦बिहार के इन 52 पैक्सों में बनेंगे नए अनाज गोदाम, 34.95 करोड़ रुपये होंगे खर्च; किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा✦'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा

पुणे में बड़ा हादसा: केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 12 लोगों की मौत, कई लोग लापता

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. महाराष्ट्र के पुणे में केमिकल बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लगी है. इस भयंकर आगलगी की घटना में 12 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लो

पुणे में बड़ा हादसा: केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 12 लोगों की मौत, कई लोग लापता
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. महाराष्ट्र के पुणे में केमिकल बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लगी है. इस भयंकर आगलगी की घटना में 12 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग अभी भी लापता बताये जा रहे हैं. मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड के कर्मी आग पर काबू पाने में की कोशिश में जुटे हुए हैं.


पुणे के एसपी अभिनव देशमुख ने बताया कि 17 कर्मचारी आग लगने के बाद अंदर फंस गये थे, उनमें से आठ लोगों के शव को बाहर निकाल लिया गया है. आग बुझाने के लिए दमकल घटनास्थल पर पहुंच गये है. बताया जा रहा है कि एसपीएस एकुआ की केमिकल की ये फैक्ट्री है. जिस वक्त आग लगी फैक्टरी में 37 लोग ड्‌यूटी पर थे. यह कैमिकल फैक्टरी पुणे से 40 किलोमीटर दूर स्थित है.


पुणे में बड़ा हादसा: केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 12 लोगों की मौत, कई लोग लापता


कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इसमें हवा, पानी और भूतल उपचार रसायन (केमिकल) का विनिर्माण, आपूर्ति और निर्यात का काम होता है. मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है. अभी भी कुछ और लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है. फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन से दीवार तोड़ी गई है. शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.