ब्रेकिंग
जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

CM उद्धव के 150 स्टाफ का होगा टेस्ट, कोरोना पॉजिटिव महिला की दुकान पर सभी जाते थे चाय पीने

MUMBAI: महाराष्ट्र में कोरोना कहर बरपा रहा है. अब महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और उनके परिवार के लिए काम करने वाले 150 से अधिक स्टाफ का अब कोरोना टेस्ट कराया जाएगा. यह फैसला मातो

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI: महाराष्ट्र में कोरोना कहर बरपा रहा है. अब महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और उनके परिवार के लिए काम करने वाले 150 से अधिक स्टाफ का अब कोरोना टेस्ट कराया जाएगा. यह फैसला मातोश्री के बाहर एक चाय बेचने वाली महिला के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद लिया गया है.

सभी स्टाफ जाते थे महिला के दुकान पर चाय पीने

जो महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है वह मातोश्री के सामने चाय की दुकान चलाती है. उस दुकान पर सीएम उद्धव के स्टाफ रोज चाय पीने जाते थे. किसी भी संक्रमण के कारण ठाकरे परिवार भी डरा हुआ है. 


मातोश्री को किया गया सैनिटाइज

महिला के पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया. आनन-फानन में बीएमसी टीम पहुंची और पूरे इलाके में फॉगिंग और अत्याधुनिक मशीनों के जरिए पूरे इलाके में सैनिटाइजेशन किया. महिला के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि सीएम से मुलाकात करने वाले लोग भी यहां पर चाय पीते थे. ऐसे में चाय बेचने वाली महिला के संपर्क में आने वाले कई लोगों में संक्रमण का खतरा बना हुआ है. 

टैग्स