ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

3 मंजिला इमारत गिरने से मचा कोहराम, 8 की मौत, कई लोग मलबे में फंसे

DESK : बड़ी खबर महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी से है, जहां अचानक रविवार की देर रात एक तीन मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई. इस हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई लोगों की अभी भी

 3 मंजिला इमारत गिरने से मचा कोहराम, 8 की मौत, कई लोग मलबे में फंसे
Anamika
2 मिनट

DESK : बड़ी खबर महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी से है, जहां अचानक रविवार की देर रात एक तीन मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई. इस हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई लोगों की अभी भी मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है. वहीं अबतक मलबे से 5 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है.

स्थानीय लोगों के अनुसार साल 1984 में बने जिलानी अपार्टमेंट, मकान नंबर 69 नामक इमारत का आधा हिस्सा देर रात ढह गया.इस मकान के हिस्से के 21 फ्लैट में लोग गहरी नींद में सो रहा थे. तभी अचानक रात 3 बजकर 20 मिनट पर भवन ताश के पत्तों की तरह ढह गया. 

जिसके बाद भिवंडी के पटेल कंपाउंड में कोहराम मच गया. हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय नागरिक और राहत- बचाव की टीम पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई है. इमारत के मलबे से अब तक 8 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं. जबकि राहत कार्य के दौरान 5 जीवित लोगों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया है.