ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला क्षेत्र में 2 गाड़ियों में लगी आग, कंट्रोल में स्थिति

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर से आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है।

Mahakumbh 2025
आग पर पाया गया काबू
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बार फिर से आग लग गई। मेले की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर सेक्टर 2 के पास खड़ी दो गाड़ियों में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


जानकारी के मुताबिक सेक्टर 2 के पास एक अर्टिगा और दूसरी वेन्यू कार खड़ी थी, जिसमें अचानक ही आग लग गई। आग लगने के बाद इलाक में हड़कंप मच गया। लेकिन गनीमत रही कि इससे कुछ नुकसान नहीं हुआ। समय रहते पुलिस और सुरक्षाबलों की मुस्तैदी से आग पर काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारण इलाके में यातायात रोक दिया गया था।  घटना के बाद फौरन दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कार से लोगों को निकालकर आग पर तुरंत काबू पा लिया। फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं और मेले में स्थिति समान्य है। राहत की बात यह है कि आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है।


दरअसल एकादशी होने के कारण महाकुंभ में आज भारी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंची है। लेकिन पिछली आग को देखते हुए मेले में प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था की है। आग और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मेले में जगह-जगह पर स्पॉट बनाए हैं। ताकि कोई घटना होने की स्थिति में तुरंत उसको कंट्रोल किया जा सके।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता