ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

महाकुंभ में अब तक 35 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, संगम तट पर 10 KM तक लगी भीड़, 3 बजे से CM कर रहे मॉनिटरिंग

Basant Panchami Amrit Snan Live Updates: बसंत पंचमी पर महाकुंभ में अमृत स्नान जारी है। लाखों लोग पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ में अब तक 35 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है।

Basant Panchami Amrit Snan Live Updates
महाकुंभ में अब तक 35 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Basant Panchami Amrit Snan Live Updates: महाकुंभ में बसंत पंचमी पर देर रात से अमृत स्‍नान जारी है। मौनी अमावस्‍या पर भगदड़ से सबक लेते हुए इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ खुद लखनऊ स्थित अपने आवास में बने वॉर रूम से सुबह तीन बजे से निगरानी कर रहे हैं। उनके साथ डीजीपी प्रशांत कुमार और अन्‍य अधिकारी भी मौजूद हैं। 


महाकुंभ में बसंत पंचमी के अमृत स्नान के मौके पर सुबह आठ बजे तक 62 लाख से ज्यादा लोगों ने स्नान किया। वहीं अब तक महाकुंभ में 35 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। अब तक की कुल संख्या का विश्लेषण करें तो सर्वाधिक 8 करोड़ श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या पर स्नान किया था, जबकि 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर अमृत स्नान किया था। 1 एक फरवरी और 30 जनवरी को 2-2 करोड़ के पार और पौष पूर्णिमा पर 1.7 करोड़ श्रद्धालुओं ने पुण्य डुबकी लगाई थी। आंकड़ों के मुताबिक अब तक 35 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।


वहीं बात करें भीड़ को कंट्रोल करने की तो आज क्राउड मैनेज करने के लिए ऑपरेशन इलेवन चलाया जा ररहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह योजना बनाई गई है, जिसकी निगरानी सुबह 3 बजे से खुद सीएम योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से वन वे रूट तैयार किया गया है। इसके अलावा पांटून पुलों पर मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए, इसका भी विशेष इंतजाम किया गया है। पूरे महाकुंभ क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात हैं।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता