ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

महाकाल के गर्भगृह में लगी आग, पुजारी समेत 14 लोग झुलसे; भस्म आरती के दौरान हुआ हादसा

DESK : मध्य प्रदेश के महाकाल मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। इस हादसे में पांच पुजारी और चार श्रृद्धालु झुलस गए हैं। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में

महाकाल के गर्भगृह में लगी आग, पुजारी समेत 14 लोग झुलसे; भस्म आरती के दौरान हुआ हादसा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : मध्य प्रदेश के महाकाल मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। इस हादसे में पांच पुजारी और चार श्रृद्धालु झुलस गए हैं। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह 5.49 बजे भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। इसमें पुजारी समेत 14 लोग झुलस गए। घायलों में 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें इंदौर रेफर किया गया है। बाकी उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती हैं।


उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सुबह भस्म आरती के दौरान जब पूजा चल रही थी, उस वक्त आग लगने का मामला सामने आया है।इसमें 14 लोग आग से झुलसे हैं।घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया और इलाज चल रहा है। प्रारंभिक तौर पर किन पदार्थों की वजह से ये आग भड़की है, इसकी जांच की जाएगी।


जानकारी के अनुसार, महाकाल मंदिर में पुजारी कपूर से आरती कर रहे थे। इसी दौरान ये आग लगी। इस आग की चपेट में आने से मंदिर में मौजूद छह दर्शनार्थी भी झुलस गए हैं। घटना के वक्त महाकाल मंदिर में होली का जश्न चल रहा था। घटना के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी अस्पताल पहुंच गए हैं। कुल 13 लोग आग की चपेट में आए हैं। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।