ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठित

Maha Kumbh 2025: पूर्णिमा से पहले प्रयागराज संगम स्टेशन बंद, जानिए.. क्यों लिया गया फैसला?

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब को देखते हुए प्रयागराज संगम स्टेशन को बंद कर दिया गया है। पहले यह स्टेशन स्नान पर्व से 2 दिन पहले बंद होता था लेकिन भीड़ को देखते हुए आज से ही बंद कर दिया गया है।

Maha Kumbh 2025
भीड़ के कारण फैसला
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम स्टेशन को रविवार यानी 9 फरवरी की दोपहर डेढ़ बजे से बंद कर दिया गया है। क्राउड कंट्रोलिंग के लिए स्नान पर्वों पर पहले भी स्टेशन बंद किया जाता रहा है। 12 फरवरी को पूर्णिमा है, जिसके लिए इसे 11 फरवरी से बंद किया जाना था लेकिन भीड़ अत्यधिक हो जाने के कारण आज से ही बंद कर दिया गया है।


महाकुंभ में अगर इसी तरह की भीड़ बनी रही तो यह स्टेशन पूर्णिमा तक बंद रखा जा सकता है। कुंभ क्षेत्र से एक किलोमीटर की ही दूरी पर प्रयागराज संगम स्टेशन है। दारागंज और प्रयागराज संगम दोनों अलग-अलग रेलवे स्टेशन हैं, दारागंज को पहले ही स्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है। प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को आज दोपहर 1:00 बजे से बंद किया गया है। पहले यह स्टेशन स्नान पर्व से 2 दिन पहले बंद होता था। इसे कल सुबह से बंद होना था, लेकिन अब डीएम के आदेश पर आज दोपहर 1:00 बजे से ही बंद कर दिया गया है। यह फैसला महाकुंभ में आ रही भारी भीड़ के मद्देनजर लिया गया है।


महाकुंभ में पिछले कई दिनों से रोजाना एक करोड़ से ज्यादा की भीड़ आने की वजह से मेला क्षेत्र से लेकर शहर तक व्यवस्थाएं चरमराईं हैं। हालांकि पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी अब खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर व्यवस्था को संभालने में लगे हैं। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए ही पुलिसकर्मी आमतौर पर 16 से 18 घंटे और कई बार तो लगातार 50 घंटे तक बिना रुके हुए ड्यूटी कर रहे हैं।


डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया है कि ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर कमिश्नरेट की पुलिस से लगातार कोऑर्डिनेशन किया जा रहा है। मेला क्षेत्र में कहीं भी ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं है, लोग अलग-अलग रास्तों पर पैदल चलते हुए संगम पहुंच रहे हैं। वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी लगी हुई है। जो पास निर्गत किए गए थे, उन्हें भी अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया गया है, उनके मुताबिक वीआईपी मूवमेंट की वजह से किसी श्रद्धालु को कोई दिक्कत नहीं हो रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता