ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Maha Kumbh Fire: महाकुंभ में लगी आग तो पीएम मोदी ने सीएम योगी को लगा दिया फोन, समाजवादी पार्टी ने उठाए सवाल

maha kumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ मेले में सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में दो दर्जन से अधिक टेंट के जलने की खबर है. आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. इसी बीच प्रधानमंत्री ने फोन कर सीएम योगी आदित्यनाथ से बात कर हालात की जानकारी ली है.

Maha Kumbh 2025
पीएम ने हालात की ली जानकारी
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Maha Kumbh Fire: प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग में दो दर्जन से अधिक टैंट जलकर राख हो गए हैं। मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी से फोन पर बात की है और ताजा हालात की जानकारी ली है। उधर, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने इसको लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं।


दरअसल, महाकुंभ मेले में सेक्टर 19-20 में विवेकानंद सेवा समिति वाराणसी के टेंट में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान आग भड़क गई और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। एक के बाद एक 20 से 25 टेंट को आग ने अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर इधर उधर भागने लगे। फायर ब्रिगेड की 6 टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू की गईं। सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लगने की बात सामने आ रही है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन किया और घटना की पूरी जानकारी ली है। इस दौरान उन्होंने सीएम को कई निर्देश भी दिए हैं। उधर, इस घटना को लेकर विरोधियों ने योगी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने अपने एक्स हेंडल पर एक पोस्ट लिखकर सरकार पर सवाल उठाए हैं।


समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल ने लिखा, “महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने से कई टेंट जलने और आग के विस्तृत रूप से तेजी से बढ़ने की सूचना है. भाजपा सरकार से अपील है कि तत्काल राहत कार्य तेज किए जाएं और कोई हताहत ना हो इसका ध्यान रखा जाए. मेला क्षेत्र प्रबंधन का जो ढिंढोरा सीएम योगी पीट रहे थे और सबको आमंत्रित कर रहे थे, क्या ये वही व्यवस्था है जो आज दिखाई दी है ? सच्चाई यह है कि सीएम योगी ने सिर्फ ढिंढोरा पीटा है और सिर्फ भ्रष्टाचार किया है ,बाकी सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ राम भगवान भरोसे ही है”।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता