ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

MAHA KUMBH 2025: महाकुंभ पहुंचे 'IITian बाबा', IIT बॉम्बे से की एयरोस्पेस इंजीनियरिंग... फिर कॉरपोरेट वर्ल्ड छोड़ बने सनातन के संत

MAHA KUMBH 2025: महाकुंभ के तीसरे दिन सुबह से ही देश विदेश से आए श्रद्धालु संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे है। इसी बीच प्रयागराज पहुंचे एक IITian बाबा बेहद फेमस हो गए हैं।

Maha Kumbh 2025
वायरल हो रहे आईआईटीयन बाबा
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MAHA KUMBH 2025: महाकुंभ में अबतक करोड़ों लोग आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। इस मेले में साधु-संतों, नागा बाबाओं और दुनियाभर से आए धर्मगुरुओं की भीड़ देखी जा रही है। लेकिन इस बार एक खास साधु ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। ये हैं 'IITian बाबा', जो आजकल काफी वायरल हो रहे हैं। 


IITian बाबा का असली नाम अभय सिंह है, जो अब 'मसानी गोरख' के नाम से जाने जाते हैं। हरियाणा के रहने वाले अभय ने IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद उन्होंने डिजाइन में मास्टर्स किया और कुछ समय तक फोटोग्राफी का काम भी किया। इसके अलावा वे फिजिक्स पढ़ाने वाले कोच भी रहे। कॉरपोरेट वर्ल्ड में कुछ समय जॉब करने के बाद उन्होंने वैज्ञानिक दुनिया को छोड़कर आध्यात्म की राह पकड़ ली। 


वे खुद की तलाश में भटकते रहे और पोस्ट-मॉडर्निज्म, सुकरात और प्लेटो जैसे दार्शनिकों के विचारों का अध्ययन किया।  लेकिन उनका मानना है कि असली ज्ञान आध्यात्म में है। IITian 'बाबा' ने कहा कि, "अब मुझे समझ में आया कि असली ज्ञान क्या है। अगर मन और मानसिक स्वास्थ्य को समझना है, तो इसे आध्यात्म के जरिए ही समझा जा सकता है।" जब उनसे पूछा गया कि वे साधु बनने के इस पड़ाव तक कैसे पहुंचे, तो उन्होंने कहा, "यह सबसे अच्छा पड़ाव है।"

टैग्स