ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहाड़ पर चढ़ रहे थे श्रद्धालु, मधुमक्खियों के झुंड ने कर दिया हमला, 2 लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर

DESK: बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहाड़ पर स्थित मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों की झुंड ने अचानक हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गयी ज

भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहाड़ पर चढ़ रहे थे श्रद्धालु, मधुमक्खियों के झुंड ने कर दिया हमला, 2 लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK:  बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहाड़ पर स्थित मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों की झुंड ने अचानक हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गयी जबकि चार की हालत गंभीर बनी हुई है। 


घायलों को किसी तरह पहाड़ से नीचे उतारा गया जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। वही दोनों मृतक की पहचान 60 वर्षीय गुलाबराव पोचे और अशोक मेंढे के रूप में हुई है। 


घटना महाराष्ट्र के चंद्रपुर की है जहां सात बहन पहाड़ी पर स्थित महादेव मंदिर में बाबा भोले शंकर के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहाड़ पर चढ़ रहे थे। तभी इसी दौरान मधुमक्खियों की झुंड ने लोगों पर हमला बोल दिया जिससे अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी।


 मधुमक्खियों से जाने बचाने के लिए लोग इधर उधर भागने लगे। मधुमक्खियों के हमले में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग घायल हो गये हैं जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।