ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मध्य प्रदेश में जारी रहेगा पॉलिटिकल ड्रामा, विधानसभा 26 मार्च तक स्थगित

BHOPAL : मध्य प्रदेश में पॉलिटिकल ड्रामा अभी लंबा चलेगा. कमलनाथ सरकार आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने से बच गई है. विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BHOPAL : मध्य प्रदेश में पॉलिटिकल ड्रामा अभी लंबा चलेगा. कमलनाथ सरकार आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने से बच गई है. विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी है. मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही अब 26 मार्च को होगी. इन 10 दिनों तक कमलनाथ सरकार बची रहेगी.

 विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद राज्यपाल लालजी टंडन ने अभिभाषण किया. अपने डेढ़ से 2 मिनट के संक्षिप्त अभिभाषण के बाद राज्यपाल ने मध्य प्रदेश के मौजूदा संकट के बीच संवैधानिक तरीके से शांतिपूर्ण हल निकालने की अपील की थी. हालांकि राज्यपाल जिस वक्त सदन में यह सब कुछ कह रहे थे उस दौरान ही विधानसभा अध्यक्ष ने बीच में डूबते हुए उनको वहां से चलने को कह डाला. 

कमलनाथ बोले- फ्लोर टेस्ट के लिए मौजूदा समय ठीक नहीं

विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचे सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल को लेटर लिख कहा है कि मौजूदा स्थिति में फ्लोर टेस्ट संभव आज नहीं है. अभी सदन में बहुमत परीक्षण कराना अलोकतांत्रिक है.