ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मध्य प्रदेश में कमलनाथ या कमल ? नजरें आज होने वाले फ्लोर टेस्ट पर टिकीं

BHOPAL : होली के एक दिन पहले संकट में आई मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के भविष्य को लेकर आज फैसला होगा। विधानसभा में आज फ्लोर टेस्ट होना तय है। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार विधान

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BHOPAL : होली के एक दिन पहले संकट में आई मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के भविष्य को लेकर आज फैसला होगा। विधानसभा में आज फ्लोर टेस्ट होना तय है। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार विधानसभा में यह साबित करेगी कि उसके पास बहुमत का आंकड़ा है या नहीं। कांग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई है लेकिन फ्लोर टेस्ट के पहले मुख्यमंत्री ने अपने इस बयान के बाद शक्ति परीक्षण को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है कि फ्लोर टेस्ट के पहले बंधक बनाए गए विधायकों को छोड़ा जाए। 


आज होने वाले फ्लोर टेस्ट के पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ बीती रात राजभवन पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की। कमलनाथ ने राज्यपाल को भी यह कहा है कि फ्लोर टेस्ट के पहले बंधक बनाया गए कांग्रेस विधायकों को छोड़ा जाना चाहिए। राजभवन से निकले कमलनाथ ने मीडिया से कहा कि विधानसभा शांतिपूर्ण तरीके से चले इस बात को लेकर उनकी चर्चा राज्यपाल से हुई है। 


कामलनाथ चाहते हैं कि विधानसभा की कार्यवाही शांतिपूर्ण तरीके से चले. उधर कांग्रेस के बागी विधायकों के इस्तीफे पर स्पीकर एनपी प्रजापति ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है. आपको बता दें कि कांग्रेस के बागी विधायकों ने कल दूसरी बार अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेजा था, ऐसे में विधानसभा के अंदर कौन सा क्लाइमैक्स देखने को मिलता है इस पर सबकी नजरें टिकी हुई है.