ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

एक दूल्हे ने दो दुल्हन से रचाई शादी, एक की लव मैरिज तो दूसरी की अरेंज्ड

DESK : सोशल मीडिया पर तेजी से एक अनोखी शादी का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक दूल्हा दो दुल्हनों के साथ मंडप में फेरे ले रहा है और वहां सारे लोग मौजूद हैं. मामला मध्य प्रदेश के बैतूल का बताया जा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : सोशल मीडिया पर तेजी से एक अनोखी शादी का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक दूल्हा दो दुल्हनों के साथ मंडप में फेरे ले रहा है और वहां सारे लोग मौजूद हैं. मामला मध्य प्रदेश के बैतूल का बताया जा रहा है,जहां यह अनोखी हुई है. 

ये वायरल वीडियो बैतूल के घोडाडोंगरी के तहसील के सलैया गांव की है. खबर के मुताबिक यहां एक लड़के ने सर्वसम्मती से दो दुल्हन के साथ शादी रचाई और सात फेरे लिए. इस दौरान तीनों के परिवार और गांव के लोग मौजूद रहे.  यह पहला मौका था जब एक मंडप में दूल्हा एक और दो दुल्हन थीं और शादी में शामिल लोग तीनों को आशिर्वाद दे रहे थे. 

खबर के मुताबिक सलैया गांव का रहने वाला युवक संदीप भोपाल में आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था. इस दौरान होशंगाबाद की रहने वाली सुनंदा से दोस्ती हो गई. इसी बीच घरवालों ने कोयलारी गांव की रहने वाली एक दूसरी लड़की शशिकला के साथ उसकी शादी तय कर दी. जब घरवालों ने उसे शादी तय करने की बात बताई तो वह गुस्सा हो गया और शादी करने से इंकार कर दिया, जिसे लेकर घर में विवाद हो गया. 

फिर तीनों परिवारों ने मिलकर समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ बैठक की और निर्णय हुआ कि युवक की शादी दोनों के साथ कराई जाएगी. जिसके बाद दोनों युवतीओं  की शादी एक ही युवक के साथ करा दी गई.मामला सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आ गया है और मामले की जांच करने की बात कर रहा है